फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बढ़ा हुआ वेतन न मिलने पर डीसी से मिले वार्ड सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत वार्ड सहायकों ने आरोप लगाया कि सात महीने से उन्हें बढ़ा हुआ वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को वार्ड सहायक उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से मिले और समस्या बताई। साथ ही उनके माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि करीब 100 वार्ड सहायक मेडिकल कॉलेज में पिछले पांच साल से कार्यरत हैं। कोविड के समय उन्हें आउटसोर्स पर भर्ती किया था। तब मासिक वेतन 10375 रुपये था। 2024 में मासिक वेतन बढ़ाया गया, लेकिन अप्रैल के बाद अक्तूबर तक उसका भुगतान नहीं किया गया। नवंबर में 11048 रुपये वेतन दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें भी 25 रुपये की कटौती की गई। वार्ड सहायकों ने आरोप लगाया कि पहले तैनाती के समय कंपनी ने बतौर सिक्योरिटी 1000 रुपये लिए थे। तब करीब 187 वार्ड सहायकों ने पैसे दिए थे। बाद में उनका टेंडर चेंज होने पर सभी वार्ड सहायकों को उनके पैसे नहीं लौटाए गए। वार्ड सहायक चंपा ठाकुर, सुपरवाइजर बसंत और पंकज ने बताया कि उन्हें उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि वह मामले को लेकर संबंधित संस्थान से बात करेंगे। इसके बाद वार्ड सहायक श्रम अधिकारी कार्यालय पहुंचे और यहां भी अपनी समस्या बताई। श्रम अधिकारी भावना ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह मामले को लेकर संस्थान से जवाबतलब करेंगी। मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि वार्ड सहायक हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं, यह आउटसोर्स कंपनी में कार्य करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें