फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जय देवी में श्मशानघाट विवाद पर डीसी के आदेशों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत जय देवी की ओर से निर्माणाधीन श्मशानघाट के विवाद पर अब डीसी मंडी के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। मामले की जांच बीते वीरवार को बीडीओ धनोटू की टीम ने की थी। पांच दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक पंचायत को डीसी मंडी की तरफ से कार्रवाई के कोई आदेश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

जय देवी पंचायत के ग्रामीणों ने पिछले हफ्ते बुधवार को डीसी मंडी को ज्ञापन सौंप कर मांग की थी कि कुछ लोग पंचायत की ओर से बनाए जा रहे श्मशानघाट के कार्य में विघ्न डाल रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उक्त लोगों ने अपने स्तर पर एक अवैध श्मशानघाट भी बना लिया है। अब पंचायत को डीसी मंडी के आदेश का इंतजार है।
ग्राम पंचायत जय देवी की प्रधान पवनी देवी ने कहा कि डीसी मंडी के आदेश के बाद बीडीओ धनोटू की टीम ने वीरवार को श्मशानघाट का दौरा कर जांच कर ली है। अब जो भी कार्रवाई करनी है, वह डीसी मंडी से ही होगी। मामला प्रशासन के तहत विचाराधीन है। उधर बीडीओ धनोटू रमा सूद ने कहा कि विवाद पर डीसी मंडी के आदेश के बाद बीडीओ ऑफिस की टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया है। उसकी रिपोर्ट डीसी मंडी को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के बाद डीसी मंडी की तरफ से मिलने वाले आदेश के अनुसार ही कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें