फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर की चार पंचायतों में चार बजे के बाद भी हुआ मतदान

विज्ञापन
पांवटा पंचायत में मतदान के लिए लगी लाइन। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)।
विज्ञापन

उपमंडल धर्मपुर की सिधपुर, लगेंहड़, सरी, देवगढ़ पंचायतों में चार बजे के बाद भी वोटिंग चलती रही। लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। चार बजे पोलिंग पार्टियों ने लाइन में खड़े लोगों को टोकन दे दिए। सिधपुर में चार बजे के बाद करीब 150 लोग थे।
सिधपुर पंचायत में लोग सुबह सात बजे ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए पहुंच गए थे। सिधपुर वार्ड नं.1 में करीब 600 वोटर है जहां चार बजे के बाद भी वोटिंग जारी रही। बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने बताया कि धर्मपुर की चार पंचायतों में शाम चार बजे के बाद भी वोटिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की लंबी-लंबी लाइनें मतदान केंद्रों में लगी हुई थीं। चार बजे के बाद मतदाताओं को टोकन दे दिए थे। लगेंहड़, सरी और देवगढ़ में पौने पांच बजे वोटिंग समाप्त हो गई लेकिन सिधपुर में जारी रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें