बलद्वाड़ा (मंडी)। शैलबाला राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा में सोमवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य शकुंतला ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम अधिकारी मनोहर धीमान और अंजना ठाकुर ने बताया कि शिविर में 38 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। शिविर में स्वयंसेवियों की ओर से स्कूल परिसर में गारबेज पिट्स को खाली करना, पुराने एवं नए विज्ञान भवन के पीछे उगी झाड़ियाें की कटाई, आर्ट्स ब्लॉक के पीछे की दीवार को साफ करना और स्कूल परिसर की सफाई की जाएगी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा, प्रवक्ता सुनील शर्मा, हरीश वर्मा सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे। संवाद