जंजैहली में प्रभावितों को राहत सामग्री लेकर पहुंचे वल्लभ कालेज मंडी के स्वयंसेवी। स्त्रोत जागरू
मंडी। वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी के स्वयंसेवियों ने मंगलवार को सराज क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। राहत कार्य मिशन रेड जोन गांव के तहत किया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने उन गांवों को प्राथमिकता दी जो सड़क से काफी दूर हैं और जहां तक सहायता सीमित मात्रा में पहुंची है।
स्वयंसेवी वंशिका और अभिषेक ने बताया कि राहत सामग्री में टॉर्च, तिरपाल व आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी। उन्होंने बताया कि रेलचौक के भलवाड़, रेशन, कड़वाड़, जरोल रोड़ पंचायत के जुगांद, घुमराल, भराड़ और थुनाग के रिला गांव की पाठशाला करसोली में आश्रय लिए प्रभावितों को यह सामग्री सौंपी गई। इस मानवीय सेवा अभियान में वेद राम, अश्वनी, अमनदीप और पुष्पराज जैसे कॉलेज के अन्य स्वयंसेवियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। -संवाद