फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वयंसेवी प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन उपमंडलीय कानूनगो रामकृष्ण की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय के सभागार में किया गया। इसमें ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार के स्वयंसेवी प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से जिले की विभिन्न पंचायतों में प्रशिक्षण और जागरुकता शिविरों का आयोजन कर रहा है ताकि समय रहते लोगों को जागरूक किया जाए और आपदा जोखिम को कम किया जा सके।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला सर्व समन्वयक अमरजीत सिंह ने आपदा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने स्वयंसेवी प्रशिक्षुओं को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, जंगल की आग एवं सड़क दुर्घटना के प्रति त्वरित सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। टास्क फोर्स, यूथ वालंटियर, आपदा मित्र, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह आदि से आग्रह किया कि पंचायत स्तर पर बैठक कर लोगों को जागरूक करें। आपदा के दौरान सहयोग के लिए ग्रुप के माध्यम से ही अपने क्षेत्र की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को टोल फ्री नंबर 1077 पर तुरंत सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें