जोगिंद्रनगर (मंडी)। बस्सी में दो दिवसीय पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ जोगिंद्रनगर विकास मंच के संस्थापक केके सकलानी ने किया। खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। इस दौरान महिला मंडलों की सदस्य भी मौजूद रहीं।
सकलानी ने कहा कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच है, जो हमें खेल की सच्ची भावना, टीमवर्क और अनुशासन का अमूल्य पाठ पढ़ाता है। उन्होंने वॉलीबाल स्पर्धा को शारीरिक और मानसिक दृढ़ता का एक अद्भुत संयोजन बताया।
कहा कि खेल हमें सिखाता है कि सफलता केवल शारीरिक क्षमता से नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास, सही रणनीति और आपसी तालमेल से मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने बैला क्षेत्र का दौरा किया। वहां उन्होंने एक मरीज बुजुर्ग पूर्ण चंद को व्हीलचेयर भेंट की। इस अवसर पर कमांडेंट जेपी राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, सूरज ठाकुर, पवन जम्वाल, इंदु राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद