मंडी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला मंडी के अध्यक्ष योगराज डोगरा ने जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों और सभी मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। मनीष सेन, कुलदीप शर्मा, ऋषभ ठाकुर, कृतोष गुलेरिया को जिला उपाध्यक्ष और विशाल मंढोत्रा एवं दिवांशु शर्मा को जिला महामंत्री बनाया है।
हरीश कुमार को जिला कोषाध्यक्ष और ममता भाटिया, महेश ठाकुर, कैलाश कटोच, आदित्य शर्मा, सुमित ठाकुर को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भास्कर शर्मा को कार्यालय सचिव और विजय भाटिया को प्रवक्ता बनाया। हंस राज को मीडिया प्रभारी और ऋत्विक ठाकुर को सोशल मीडिया संयोजक चुना। मुस्कान भारद्वाज को आईटी संयोजक, अमन कुमार को आईटी सहसंयोजक बनाया गया है। करुणा चौहान, कौशल सिंह मेहता, करुणेश कुमार, संदीप शर्मा, जीतू राम, नूपे राम, लाल सिंह, डोले राम, गुरदेव, सराज को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया।
युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए ऋषभ शर्मा को नेरचौक, मुंशी ठाकुर को बल्ह-रिवालसर, राहुल गुमरा को कोटली मंडल, तुलसी राम को स्नोर की जिम्मेदारी दी। राजन ठाकुर को द्रंग, नरेंद्र ठाकुर को पधर, सौरव जम्वाल को जोगिंद्रनगर, अक्षय भंगालिया को चौंतड़ा, विपन जसवाल को लडभड़ोल का अध्यक्ष बनाया गया। रोहित ठाकुर को जंजैहली, लवंग ठाकुर को थुनाग, डोला राम को बालीचौकी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। संवाद