फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जलापूर्ति योजना के बगल में बसे गांव खुद प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ पंचायतों को होती है पानी की आपूर्ति, ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के सात गांवों के लोग झेल रहे परेशानी
तीन साल पहले बने एस्टीमेट को मंजूरी देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र की आठ पंचायतों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली उठाऊ पेयजल योजना के आसपास बसे कई गांवों के लोग आज भी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को हिमाचल किसान यूनियन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के बग्गी मंडल के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर योजना का लाभ स्थानीय गांवों तक भी पहुंचाने की मांग की। यूनियन के धनोटू प्रधान एवं स्थानीय निवासी परमानंद ने बताया कि बीएसएल लेफ्ट बैंक के जोन-5 से नाचन की आठ पंचायतों के लिए उठाऊ पेयजल योजना संचालित की जा रही है। इसके बावजूद इसी योजना के समीप स्थित रटोहा, पटयानी, मुसवादी, टिल्लू, लहड़ा, दुगराई और सुरांडी गांवों के लोगों को पेयजल सुविधा नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने बताया कि इन गांवों को योजना से जोड़ने के लिए करीब तीन वर्ष पहले एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है, लेकिन अब तक उसे मंजूरी नहीं मिली है। यदि योजना को स्वीकृति मिल जाती है तो हजारों लोगों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। कोट पंचायत की प्रधान कुंता देवी ने कहा कि यह क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत है और इसी क्षेत्र से आठ पंचायतों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद योजना के आसपास रहने वाले ग्रामीण एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पूरी तरह जायज है और विभाग को इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग बग्गी मंडल के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में फील्ड रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें