फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ग्रामीणों ने एसपी को बताए नशे के हॉट स्पॉट

विज्ञापन
मंडी पुलिस की ओर से नशा निवारण अभियान के अंतर्गत नेरचौक में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती एसपी
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी में फैलते नशे के जाल को तोड़ने के लिए अब ग्रामीण आगे आने लगे हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) मंडी साक्षी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित नशा निवारण बैठक में ग्रामीणों ने नशे के हॉट स्पॉट्स की पहचान कर पुलिस को जानकारी सौंपी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बार-बार चिट्टे (हेरोइन) के कारोबार में संलिप्त चार व्यक्तियों के नाम भी बताए, जिनकी पुलिस अब सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि बल्ह घाटी के कुछ इलाकों में दिनदहाड़े ही नशे का धंधा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखे ताकि स्कूली और कॉलेज के छात्र नशे की चपेट में न आएं। ग्रामीणों ने कहा कि नशे का असर गांवों तक पहुंच चुका है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।
एसपी मंडी ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बताए गए हॉट स्पॉट्स की जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि नशा निवारण अभियान तभी सफल हो सकता है जब समाज इसमें सक्रिय सहयोग दे। पुलिस लगातार ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर रही है जो किसी भी स्तर पर नशे के कारोबार से जुड़े हैं।
विज्ञापन

एसपी साक्षी ने बताया कि बैठक में ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों का फीडबैक मिला है। इस पर कार्य किया जाएगा। कहा कि बताए गए चार नामों का सत्यापन कर इनका प्रीवेंशन डिटेन (अपराध से पूर्व ही हिरासत में लेना) के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके तहत स्वीकृति मिलने पर नशे की रोकथाम के लिए इन्हें तीन माह के लिए जेल भेजा जाएगा।
बताया कि जिला मंडी में थाना स्तर पर नशा निवारण बैठकों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक बैठक की अध्यक्षता एक राजपत्रित अधिकारी की ओर से की जाएगी। इन बैठकों में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।
.......................
मंडी में आईपीएस सचिन हीरेमठ ने लिया फीडबैक
मंडी। पुलिस लाइन मंडी में एएसपी एलआर सचिन हीरेमठ ने लोगों से नशे के धंधे समेत अन्य चीजों के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा। महिला मंडल सदस्यों ने नशे के हॉट स्पॉट बारे जानकारी दी।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें