फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष उठाईं गांव की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक दलीप ठाकुर ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। गांवों में पानी की किल्लत और खस्ताहाल सड़कें ग्रामीणों की रोजमर्रा की परेशानी बनी हुई हैं। सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर को ग्राम पंचायत धनालग में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने कुछ इसी तरह अपनी समस्याएं बताईं। पंचायत के अलग-अलग गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल की अनियमित आपूर्ति और सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाया।
विधायक ने ग्रामीणों की बातें सुनीं और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुष्मिता शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भुट्टो, पूर्व प्रधान भगवती ठाकुर, शक्ति केंद्र प्रमुख जयदेव और पूर्व पंचायत समिति सदस्य कर्म सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें