सुंदरनगर (मंडी)। एंटी चिट्टा अभियान के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत सलवाणा में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंझखेतर की प्रधानाचार्य किरण लता ने की। प्रधानाचार्य किरण लता ने चिट्टा नामक सिंथेटिक ड्रग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि यह नशा युवाओं और समाज दोनों के लिए अत्यंत घातक है और इसके विरुद्ध सभी को मिलकर कार्य करना होगा। बैठक के दौरान सब-इंस्पेक्टर डैहर अनंत राम ने नशे से संबंधित कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। सभी उपस्थित लोगों ने नशे के प्रति जागरूक रहने, नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए समिति के साथ मिलकर नशा-मुक्ति की शपथ ग्रहण की। संवाद