फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रास्ता बंद करने के प्रयास पर भड़क गए ग्रामीण

विज्ञापन
सुंदरनगर के वार्ड तीन में रास्ता बंद करने के विरोध में कॉलेज प्रबंधन के समक्ष रोष करते हुए ग्रा - फोटो : प्रेमशंकर की हत्या के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में बेछना रोड को इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन की ओर से जेसीबी और टिपर के माध्यम से बंद करने का प्रयास किया गया। इसकी भनक लगते ही समाजसेवी केएस जमवाल की अगुवाई में ग्रामीण गुलाब सिंह, सुदेश जमवाल, पद्मा सेन, होशियार सेन, रविंद्र, ललिता, अनिल गुप्ता, करतार सिंह सेन आदि लोग मौके पर पहुंचे और कार्य रुकवाया।
विज्ञापन

केएस जमवाल ने बताया कि यह रास्ता कॉलेज निर्माण से पहले से अस्तित्व में है। रस्माई से बेछना तक दो मीटर चौड़ा गोहर (रास्ता) दर्ज है, जो आज भी राजस्व रिकॉर्ड में मौजूद है। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन मनमानी कर रहा है और ग्रामीणों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय की ओर भी स्पष्ट किया गया है कि जब तक उपयुक्त वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं हो जाता तब तक इस मार्ग को बंद नहीं किया जा सकता।
इधर, इस संबंध में इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर-प्राचार्य प्रो. राजीव खंडूजा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1.10 करोड़ रुपये की लागत से वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया गया है। बच्चों व कॉलेज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चहारदीवारी बनाना आवश्यक है। प्राचार्य के अनुसार कुछ लोग वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने के बावजूद कार्य में जानबूझकर बाधा डाल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें