फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जान हथेली पर रख टूटे पुल से आवाजाही करने को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह बांध के साथ लगते बाखली गांव में कुकलाह खड्ड पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद अब ग्रामीण जान हथेली पर रखकर टूटे पुल से आवाजाही करने को मजबूर हैं। फुटब्रिज के आगे मेन पुल था जिससे गाड़ियां जाती थीं। यह पुल भी पूरी तरह से बह गया है।
विज्ञापन

15 से अधिक पंचायतों को आपस में जोड़ने वाले इन दोनों पुलों के टूटने से अब लोगों का आना-जाना नहीं हो पा रहा है। अब रोपवे ही आने जाने का एकमात्र जरिया बचा हुआ है, लेकिन रोपवे से आना-जाना भी इन लोगों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। रोपवे के माध्यम से 7 से 8 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी कृष्ण ठाकुर, ढमेश्वर दास और पूर्ण चंद ने बताया कि वे जान जोखिम में डालकर टूटे पुल से आवाजाही कर रहे हैं। सरकार पुल का निर्माण तुरंत करे। स्थानीय निवासी तारा चंद ने मांग उठाई है कि प्रशासन बीबीएमबी और लोक निर्माण विभाग के बीच यह तय करवाए कि इस पुल की मरम्मत और देखरेख का कार्य किसकी जिम्मेदारी है। वहीं, ग्राम पंचायत सरोआ के उपप्रधान देवेंद्र राणा ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर जल्द से जल्द नया पुल बनाया जाए ताकि आमने-सामने के लोगों का संपर्क बना रहे। संवाद
विज्ञापन

.......
पुल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के मैकेनिकल विंग से एस्टीमेट मांगा गया है। एस्टीमेट को मुख्यालय भेजा जाएगा और वहां से स्वीकृति मिलने के आधार पर ही आगामी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

-चंद्रमणी शर्मा, अधिशासी अभियंता, बीबीएमबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें