सुंदरनगर(मंडी)। डीपीएल सीजन-14 के तहत रविवार को डैहर में खेले गए पहले लीग मुकाबले में विजय वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शर्मा लाइट हाउस को 62 रनों से पराजित किया। इस जीत के साथ ही विजय वारियर्स ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजय वारियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 268 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ताहिर अंसारी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 70 गेंदों में नाबाद 149 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी में 17 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। वहीं, जीतू ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 63 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
269 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा लाइट हाउस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 206 रन ही बना सकी और मुकाबला 62 रनों से हार गई। टीम की ओर से अंकुश ने 57 तथा अनिल ने 44 रन बनाए। विजय वारियर्स की ओर से गेंदबाजी में जस्सी और इरशाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि नीरू, शिवलाल और नवीन ने 1-1 विकेट झटका। शानदार नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले ताहिर अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।