फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के चेयरमैन बने विजय पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग ने मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले नौजवान कांगेस नेता विजय पाल सिंह को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का चेयरमैन नियुक्त किया है। विचार विभाग की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास ने नियुक्ति की सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और विजय पाल सिंह को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

विजय पाल सिंह राष्ट्रीय स्तर पर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद अब आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका अदा करेंगे।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस विचार विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास, हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सहप्रभारी संजय दत्त एवं गुरकीरत सिंह, कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर एवं कौल सिंह ठाकुर का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें