फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल युग में ठगी से बचने के लिए सतर्कता जरूरी : मनमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता अधिकार एवं साइबर क्राइम पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता मंच मंडी और आईटीआई मंडी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय उपभोक्ता अधिकार एवं साइबर क्राइम जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।


मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष पुरेंद्र वैद्य ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी और युवाओं से जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम सेंट्रल रेंज मंडी मनमोहन सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में ठगी से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपभोक्ता संघ के प्रधान विनोद कुमार, अधिवक्ता आकाश शर्मा, नीरज कपूर, ललित ठाकुर, सचिव मनवीर पठानिया और स्नेहा ने प्रशिक्षुओं को उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत निवारण प्रणाली और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। आईटीआई प्रधानाचार्य अजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें