लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में बीए और बीकाम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रो. तिलक शर्मा ने विद्यार्थियों को विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली के बारे में संबोधित किया। प्रो. पंकज कुमार ने उन्हें विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से अवगत करवाया जबकि प्रो. संजीव कुमार ने महाविद्यालय में आगामी सत्र की सभी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डाॅ. मुनीष ठाकुर ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया ताकि जीवन में लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। संवाद