फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हणोगी टनल में वाहन चालकों में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पास लेने को लेकर टनल के भीतर भिड़े चालक, बाद में आपस में सुलझाया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित हणोगी टनल के भीतर वाहन चालकों के बीच कहासुनी और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि टनल में लगे जाम के दौरान आगे निकलने की होड़ में कुछ वाहन चालक आपस में उलझ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ अन्य लोग बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए टनल के भीतर यातायात भी प्रभावित हुआ, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

औट पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो बीते बुधवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। बताया गया कि पास को लेकर कुछ वाहन चालक आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने आपसी समझौते से मामला सुलझा लिया। फिलहाल पुलिस थाना में किसी भी पक्ष की ओर से मारपीट को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पर्यटन सीजन के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। जाम की स्थिति में कई चालक जल्दबाजी में लाइन तोड़कर आगे निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने वाहन चालकों से ट्रैफिक जाम की स्थिति में संयम बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें