फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाषण में विभा, चित्रकला में रोशनी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल भंगरोटू में प्रधानाचार्य किशन बुशेहरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया। छात्राओं ने प्रदेश और देश को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया। छात्राओं में चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

भाषण में विभा ने प्रथम, रिया ने द्वितीय तथा योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में रोशनी प्रथम, सुनयना द्वितीय और महिमा तृतीय रहीं। स्लोगन लेखन में अक्षरा ने प्रथम, आलिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा दसवीं से बारहवीं तक की छात्राओं में चित्रकला प्रतियोगिता में सृष्टि प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और सलोनी तृतीय रहीं। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में लविशा पहले, अर्चना दूसरे और अक्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें