फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फाइनल में पहुंची वेटरनरी-11, महादेव-11 को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
10.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने के लिए खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वेटरनरी-11 की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए महादेव-11 को आठ विकेट से शिकस्त दी। बीएसएल पंजाब स्कूल मैदान में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में वेटरनरी-11 ने महादेव-11 की ओर से दिए गए 107 रन के लक्ष्य को महज 10.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के इस मुकाबले में महादेव-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेटरनरी-11 की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन जुटाते हुए 10.1 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 110 रन बना दिए। आठ विकेट से मिली इस जीत के साथ वेटरनरी-11 ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें