फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाईवे पर मेहड़ के पास दलदल में फंसे वाहन, भूखे-प्यासे गुजारी रात

विज्ञापन
मंडी-पठानकोट एनएच महेड़ के संडक पर पड़ा किचड़ व जाम में फंसी गाड़िया। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट एनएच पर मेहड़ के पास रातभर यातायात बाधित रहा। इससे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। यात्रियों को वाहनों में ही भूखे प्यासे रात गुजारनी पड़ी। यहां फोरलेन की ताजा कटिंग और बारिश के दलदल हो गया था। इसमें वाहन फंस गए। इससे मार्ग के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। रविवार शाम 6 बजे से बाधित एनएच में सोमवार सुबह 6 बजे यातायात बहाल हो पाया। सोमवार तड़के पुलिस बल स्थिति को संभालने के लिए घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद निजी कंपनी की मशीनरी से धक्का लगा कर दलदल में फंसे वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन


रातभर जाम में फंसे यात्रियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी और प्रशासन के खिलाफ जमकर गुब्बार निकाला। यात्रियों में संजय कुमार, दीवान चंद, सुरेश, कुलदीप, मनोज कुमार, रमेश ठाकुर आदि ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान जाम लगने की बात मानते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का जिम्मा भी निर्माता कंपनी का है।
यात्रियों का सहयोग करने के बजाय के कंपनी के कर्मचारी उल्टा रौब दिखाकर धमकाते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने कहा कि बारिश के कारण दिक्कत आई थी। सुबह तक मार्ग सही करवा दिया था। कार्य को युद्धस्तर पर करने के लिए निर्माता कंपनी को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें