फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोटू की 32 पंचायतों से प्लास्टिक एकत्रित करेगा वाहन : लाल सिंह

विज्ञापन
नाचन क्षेत्र की सलवाहन पंचायत में कूड़ा एकत्रित करने के लिए वाहन को हरि झंडी दिखा कर रवाना करते
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। नाचन क्षेत्र की सलवाहन पंचायत में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट शीघ्र कार्य करना शुरू करेगा। प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को कम करने एवं प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने के लिए सरकार और प्रशासन की यह अनोखी पहल होगी। सोमवार को अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल ने योजना को लेकर हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन

यह वाहन विकास खंड धनोटू की 32 ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक एकत्रित करेगा। विभिन्न पंचायतों से वाहन में लाए गए कूड़े की यहां आधुनिक मशीनों में छंटाई की जाएगी। छोटे-छोटे टुकड़े कर लोक निर्माण विभाग को भेजे जाएंगे, जहां इसका इस्तेमाल सड़क निर्माण के लिए किया जाएगा।
छंटाई करने के बाद जो कूड़ा बच जाएगा उसे सीमेंट फैक्ट्री में भेजा जाएगा। लाल सिंह कौशल ने पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूह तथा युवक मंडलों सहित आम जनता से सरकार की ओर से चलाई गई इस महिम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रमा सूद ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी मनोज कौशल, ग्राम पंचायत सलवाहन के प्रधान पंकज चौधरी और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें