फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जमथला में डंगा धंसने से वाहन पलटा, चाचा-भतीजा हुए घायल

Mon, 15 Apr 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
लडभड़ोल के जमथला संपर्क मार्ग से नीचे लुढ़की बलेरो गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र के जमथला बस अड्डा के समीप एक बोलेरो गाड़ी सड़क का डंगा धंसने से करीब 150 फुट गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजा हैं। उन्हें लोगों ने नागरिक अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल पालमपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक पवन कुमार जमथला में अपने चाचा ब्रह्मदास के साथ घर के कार्य को देखने आए थे। यहां से लौटती वक्त जमथला बस स्टैंड में डंगा धंसने की वजह से बैक करती बार गाड़ी 150 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस कारण चालक और उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का जायजा लिया।
चौकी प्रभारी लडभड़ोल अनिल कटोच ने बताया कि जमथला बस स्टैंड के पास बोलेरो गाड़ी पलटने की जानकारी मिली है और पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें