फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कथा से लौट रहे परिवार का वाहन झील में गिरा, महिला की मौत

विज्ञापन
पंडोह के बाखली में हुए सड़क हादसे में मृतक महिला के परिजन विलाप करते हुए
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह-कुकलाह सड़क पर रविवार को स्टीमर यार्ड के पास एक निजी स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पंडोह बांध की झील पर गिर गया। हादसे में परिवार के चार सदस्यों में से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे पेश आया। घायलों को जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। मृतक महिला की पहचान मथरा देवी पत्नी कन्हैया लाल निवासी गाड़ा नाल, पंडोह के रूप में हुई है। मथरा का बेटा डोले राम, उसकी पत्नी निर्मला देवी और बेटी वैशाली निवासी गाड़ा नाल घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डोले राम परिवार को लेकर अपने ससुराल कुकलाह के बांदला में धार्मिक समारोह में गया था। उनके ससुराल में शनिवार को कथा का आयोजन था। रविवार सुबह डोले राम अपनी माता मथरा देवी, पत्नी निर्मला देवी और बेटी वैशाली को साथ लेकर अपने घर गाड़ा नाल लौट रहा था। इस दौरान पंडोह से दो किलोमीटर पीछे स्टीमर यार्ड के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 75 फुट नीचे पंडोह बांध की झील में गिर गया। इसके बाद डोले राम ने किसी तरह खुद और बेटी को बाहर निकाला।
घटना का पता चलते ही आसपास के स्थानीय लोग नाव के सहारे मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें मंडी जोनल अस्पताल लाया गया। मथरा देवी पंडोह पंचायत के पूर्व वार्ड पंच कन्हैया लाल की पत्नी थीं। पंचायत प्रधान पंडोह गीता देवी, प्रधान दुआ देवी, जीवन राणा, पूर्व प्रधान बलदेव राज आदि ने घटना पर दुख जताया है। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन


.....
इनसाइड
जीप और बस में टक्कर दो घायल, एक पीजीआई रेफर
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू हाईवे पर पंडोह बांध के पास शनिवार रात जीप और एचआरटीसी बस में टक्कर हो गई। इसमें जीप में सवार दो युवक घायल हो गए। उनकी पहचान मंडी के अजय राणा और कुल्लू के भानू प्रताप के रूप में हुई है। दोनों को मंडी अस्पताल लाया गया। यहां भानू प्रताप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। दूसरे का मंडी जोनल अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार रात 10 बजे पंडोह के पीबीटी मोड़ पर हादसा हुआ। बस एचआरटीसी चंबा डिपो की थी जो मनाली जा रही थी। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें