फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीसीटीवी कैमरों से लैस हुईं सब्जी मंडियां

विज्ञापन
मंडी के कांगणीधार स्थित सब्जी मंडी में लगा सीसीटीवी।
विज्ञापन
मंडी। अब सब्जी मंडियों में बिना क्यू फार्म के सब्जी की गाड़ी न तो अनलोड होगी और न ही लोड की जा सकेगी। कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) ने अब सब्जी मंडियों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है। जिले की मंडी और टकोली सब्जी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं जबकि चैलचौक सब्जी मंडी में इन्हें स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

दरअसल सब्जी मंडियों में बिना क्यू फार्म के गाड़ियों को अनलोड कर दिया जाता था। इसका कोई रिकाॅर्ड एपीएमसी के पास नहीं रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। क्योंकि कौन गाड़ी सब्जी लेकर आई और कौन गई, इसकी सारी फुटेज कैमरों में रिकाॅर्ड होगी। इसलिए बिना क्यू फार्म के कोई काम नहीं हो सकेगा। वहीं, जिले से बाहर सब्जी लेकर जाने वाले वाहनों की निगरानी रखने के लिए पुंघ में एपीएमसी ने चेक पोस्ट स्थापित कर दी है। यहां पर सब्जी लेकर जा रहे वाहनों के क्यू फार्म चेक किए जा रहे हैं और बिना क्यू फार्म वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं।
बाहरी राज्यों से कम आ रही सप्लाई
इन दिनों हिमाचल के लाहौल स्पीति जिला और कुछ अन्य स्थानों में सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। उत्पाद बिक्री के लिए सीधे दूसरे राज्यों की तरफ भेजे जा रहे हैं जबकि दूसरे राज्यों से प्रदेश के लिए सब्जी की काफी कम सप्लाई आ रही है। इस कारण सब्जी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम के कारण कुछ समय के लिए यह स्थिति पैदा हुई है, लेकिन जल्द इस पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सब्जी के आयात-निर्यात पर नजर रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द जिले के तीन स्थानों पर चुंगियां भी लगाई जाएंगी। इनमें जोगिंद्रनगर, सरकाघाट और करसोग शामिल हैं। संजीव गुलेरिया, चेयरमैन, एपीएमसी, जिला मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें