फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांग पूरी, बल्ह घाटी में बनेगी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नकदी फसलों के उत्पादन के लिए मशहूर बल्ह घाटी में सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। सब्जी मंडी के लिए डडौर-नागचला के बीच लूणापानी में फोरलेन के निकट 20 बीघा जमीन चयनित की गई है।
विज्ञापन

कृषि उपज एवं विपणन समिति ने सब्जी मंडी की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। प्रिंसिपल अप्रूवल आते ही 20 बीघा जमीन में आधुनिक सुविधाओं से लैस सब्जी मंडी का निर्माण होगा। सब्जी मंडी के मसौदे को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। किसानों की काफी समय से सब्जी मंडी खोलने की मांग पूरी होगी।
किसानों को अपने उत्पाद बाहरी राज्यों के व्यापारियों को कम दाम पर बेचने पड़ते थे, या सुंदरनगर और मंडी भारी भरकम किराया देकर ले जाना पड़ता था।
कुछ किसान एनएच किनारे बैठकर अपनी सब्जियां बेचते हैं। इसको लेकर बल्ह घाटी के किसानों ने कई बार विधायक और मंत्रियों से मांग उठाई थी। बल्ह घाटी में नकदी फसलों और सब्जियों का उत्पादन काफी मात्रा में होता है। इसके चलते किसान और युवा बेरोजगारी की मार से बचने के लिए मक्की, गेहूं, धान, सोयाबीन के साथ खीरा, बैंगन, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, करेला, घीया, भिंडी, फ्रासबीन, आलू, मटर, टमाटर की पैदावार करते हैं। बेरोजगार युवा जमीन किराये पर लेकर नकदी फसलों का उत्पादन करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

...
बल्ह घाटी में प्रस्तावित सब्जी मंडी की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कुछ आपत्तियां लगी थीं। अब जैसे ही प्रिंसिपल अप्रूवल आएगी तो उसके बाद डिजाइन बनाकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-राघव सूद, अध्यक्ष कृषि उपज एवं विपणन समिति मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें