फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रंगोली में वंशिका और रिया की जोड़ी प्रथम

विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में विश्व स्वास्थ्य दिवस  पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद चि​कित्सक
विज्ञापन
मंडी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजकीय नर्सिंग स्कूल जोनल अस्पताल मंडी में जिला स्तरीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ऊषा रानी ने की। इस दौरान रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता भी करवाई गई। रंगोली प्रतियोगिता में वंशिका और रिया प्रथम, कंचन और नैंसी दूसरे और जागृति और दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में पलक और दीपिका पहले, नेहा और पलक दूसरे तथा उर्वशी एवं राजदीप की जोड़़ी तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवनेश ने कहा कि इस वर्ष यह दिवस स्वस्थ शुरुआत आशापूर्ण भविष्य की थीम पर आधारित है। इसमें मातृ स्वास्थ्य और नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। इसमें गर्भवती महिलाओं को आसान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, उचित प्रसव सुविधाएं और नवजात शिशुओं को सब प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। संवाद
..

प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में आर्यन की टीम अव्वल
नेरचौक (मंडी)। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्री लाल बहादुर शास्त्री आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नेरचौक में प्रशिक्षुओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. डीके वर्मा ने की।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कॉलेज की चार टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आर्यन चौहान, श्रेया और नंदिनी की जोड़ी पहले, साहिल, संदीप और कृति की जोड़ी दूसरे तथा तुषार, हर्ष और भव्य की जोड़ी तीसरे स्थान पर रहीं। आखिर में विजेता प्रतिभागियों को स्मृतिचिह्न और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। आयोजन को सफल बनाने में डाॅ. दुर्गेश ठाकुर, डाॅ. एकता डोगरा, डाॅ. देश राज, डाॅ. अर्चना और राकेश यादव ने विशेष भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें