फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विज्ञान संकाय में वंश और त्वेशा ने हासिल किए 96 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एंजल्स पब्लिक स्कूल सुंदरनगर ने कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में शत-परिणाम हासिल किया है। इसमें विज्ञान संकाय में वंश और त्वेशा ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, मान्या ने 95 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में स्वास्तिक 94 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, समृद्धि 93 प्रतिशत के साथ दूसरे, जबकि अमीशा ने 85 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में पार्थ 95 प्रतिशत के साथ प्रथम, केशव व काश्वी ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा ललिता ने 93 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। कुल 89 विद्यार्थियों में से 20 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 24 विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या सरू कौशल एवं डाॅ. रितिका कौशल ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में सृजल ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। कला और वाणिज्य संकाय में संस्कृति ने 94 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, आरुषि ने 91 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या अनुराधा जैन ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें