फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वनों की सुरक्षा, संवर्धन के लिए तैयार होंगे वन मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त वन मित्रों को एक सप्ताह तक दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। वन परिक्षेत्र लडभड़ोल में नवनियुक्त वन मित्रों के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सात मई तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य वन मित्रों को वन संरक्षण, प्रबंधन और संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है।
वन मंडलाधिकारी जोगिंद्रनगर अश्वनी शर्मा ने कहा कि वन मित्र वन विभाग और स्थानीय समुदायों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनका प्रशिक्षित होना वनों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति सजग करना और वन प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी लडभड़ोल मोनिका ने प्रशिक्षण के व्यावहारिक पहलुओं पर जोर देते हुए कहा कि एक व्यापक प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया है। इसमें सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अभ्यास भी शामिल है। वन खंड अधिकारी और वन रक्षकों की टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि हर वन मित्र को वन्यजीव प्रबंधन, आग से बचाव और नर्सरी तकनीक जैसे विषयों की गहन समझ हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें