फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में पेट में चीरा लगाए बिना बच्चेदानी का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में चिकित्सा क्षेत्र में नया मील का पत्थर स्थापित किया है। अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश गौतम और उनकी टीम ने एक महिला की अत्यंत जटिल बच्चेदानी की सर्जरी कर विशेषज्ञता का लोहा मनवाया है। इस सफल सर्जरी से न केवल मरीज को नया जीवन मिला है, बल्कि क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक उपचार की उम्मीदें जगी हैं।
विज्ञापन

डॉ. अंकुश ने बताया कि आजकल इस तरह के ऑपरेशन लेथ्रोस्कोपी तकनीक से किए जाते हैं जो निजी अस्पतालों और बड़े अस्पतालों में महंगी दरों पर होते हैं। उनकी टीम ने पेट में बिना चीरा टांका लगाए बच्चेदानी को बाहर निकाला। इसके लिए उन्होंने विजायनल हिस्ट्रेक्ट तकनीक को अपनाया।
उन्होंने बताया कि 51 साल की दूरदराज इलाके की महिला जिसे पेशाब करने में दिक्कत आ रही थी। इसी वजह से उसे हर समय असहनीय पीड़ा हो रही थी और अपने इलाज को लेकर परेशान थी। जैसे ही मामला उनके ध्यान में आया, उन्होंने टीम के साथ महिला की सफल सर्जरी कर दी। बताया कि पीजी की पढ़ाई के बाद बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर यह उनका पहला ऑपरेशन रहा।
विज्ञापन

इस ऑपरेशन के बाद अब सुंदरनगर अस्पताल इस तरह के ऑपरेशन की सुविधा निशुल्क होने से अन्य महिलाओं को भी उपचार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान उनके साथ एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. दिव्यकांत और डॉ. यशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, ऑपरेशन थिएटर के अनुभवी स्टाफ नर्स संगीता, आशा, बिंदिया और ओटीए जीवन, प्रकाश, गोपाल व चिंता ने सहयोग किया।
....
अब सुंदरनगर अस्पताल जटिल ऑपरेशनों को अंजाम देने के लिए पूरी तरह सक्षम हो गया है। इसके लिए सुंदरनगर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश गौतम और उनकी टीम बधाई के पात्र है। आमतौर पर ऐसे ऑपरेशन बड़े और निजी अस्पतालों में महंगे खर्च पर होते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. चमन सिंह ठाकुर, एसएमओ व प्रभारी, नागरिक अस्पताल सुंदरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें