फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनएच से मलबा हटाने के लिए लगाएं सभी संसाधन, मलबा साइट पर ही फेंकें

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने एनएच का किया निरीक्षण, कंपनी प्रबंधन को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी-पंडोह एनएच के बीच चल रहे मलबा हटाने की धीमी प्रक्रिया को लेकर एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएच किनारे से मलबा हटाने के लिए कंपनी प्रबंधन को सभी संसाधन लगाने के निर्देश दिए और कार्य में हरसंभव तेजी लाने के लिए कहा। इसी के साथ मलबे को ब्यास नदी के बजाए साइट पर फेंकने के लिए कहा। एसडीएम ने साफ किया कि मलबे को नदी की तरफ ठिकाने पर न लगाएं अन्यथा कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कार्य की गति पर फिलहाल संतोष जाहिर किया, क्योंकि वर्तमान में बड़ी चट्टानों की ड्रिलिंग कर यहां नियंत्रित ब्लास्टिंग की जा रही है। ऐसे में इसे पूरा करने में समय लग रहा है। एसडीएम ने यह साफ किया है कि यदि कार्य संतोषजनक गति से नहीं हुआ तो कंपनी को मिलने वाले यातायात ब्लॉकेज को कम किया जा सकता है। वर्तमान में दो शिफ्टों में कुल चार घंटे के लिए एनएच में यातायात रोका जा रहा है। इस दौरान अपने संसाधनों के अनुसार कार्य कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी बेहद धीमी गति से मलबा हटाने का कार्य करवा रही है। इससे का सीधा खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ पर्यटन कारोबारियों को होगा। उधर, एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने कहा कि निरीक्षण कर कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी भी तरह दिक्कत सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें