फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी के पंकज ने जीती दंगल की बड़ी माली

विज्ञापन
द्रंग क्षेत्र के चुक्कू में संपन्न हुए कुश्ती दंगल में विजेता पहलवान को सम्मानित करते आयोजक। सं
विज्ञापन
जवाली के विक्की बने छोटी माली के विजेता
विज्ञापन

हिमाचल समेत अन्य राज्यों के सौ से अधिक पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। पधर उपमंडल की चुक्कू पंचायत के चुक्कू गांव में आयोजित दंगल में मंडी के पंकज पहलवान सब पर भारी रहे। दंगल में हिमाचल समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी के लगभग सौ से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

बाबा लखदाता पीर की पूजा-अर्चना के बाद छोटे पहलवानों की कुश्ती से दंगल का विधिवत आगाज किया गया। छोटी माली के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जोगिंद्रनगर के अनु ने कांगड़ा के अब्बू को पटखनी देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में कांगड़ा जवाली के विक्की ने सुंदरनगर के पीयूष की पीठ लगा फाइनल में जगह बनाई। बाद में जोगिंद्रनगर के अनु और जवाली के विक्की के बीच हुए फाइनल के रोचक मुकाबले में विक्की ने बाजी मार छोटी माली का खिताब हासिल किया। वहीं, बड़ी माली के पहले सेमीफाइनल में मंडी के पंकज ने दिल्ली के संजीत पहलवान को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली के अंकित पहलवान ने पटियाला के जज की पीठ लगाकर फाइनल में जगह बनाई। मंडी के पंकज और दिल्ली के अंकित के बीच हुए फाइनल के रोचक मुकाबले में अंकित पहलवान जख्मी हो गए। जिन्होंने स्वयं पंकज को विजेता घोषित कर माली उनके नाम की। इस दौरान ग्रामीणों ने मेले में पधारी माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद पाया। इस दौरान मेला समिति सदस्य धीरज चावला, मोहन सिंह, मौनी राम, कृष्ण चावला, बीरी सिंह, दसौंधी राम कटारिया, रावण सिंह, नागू राम, मखौली राम, लाल सिंह, नारद राम चावला, जालम सिंह कटारिया सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें