फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गणतंत्र दिवस पर कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री और पार्षदों में हंगामा

विज्ञापन
मंडी के सेरी मंच पर गणंतत्र ​ दिवस पर आपस में ​​भिड़ते पार्षद व कांग्रेस जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूर्व मंत्री और पार्षद के बीच कुर्सी को लेकर संग्राम देखने को मिला। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सामने मंच पर कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और भाजपा पार्षदों के बीच हंगामा हो गया। नौबत हाथापाई तक की आ गई थी और मारने के लिए हाथ तक उठा दिए थे, लेकिन बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया। भाजपा के दो पार्षद समारोह स्थल को छोड़कर चले गए। यह सारा घटनाक्रम वीआईपी सीट पर बैठने को लेकर हुआ।मुख्यातिथि के आते ही पूर्व मंत्री व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी सहित अन्य कांग्रेसी नेता कुर्सियों पर विराजमान हो गए। नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट को कुर्सी नहीं मिली। जिस पर भाजपा पार्षदों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को खरी-खरी सुना दी। भाजपा पार्षदों की इस बात पर प्रकाश चौधरी भी आग बबूला हो गए और मंच पर ही मंत्री के सामने पार्षद राजा हरदीप सिंह के साथ तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। नौबत हाथापाई तक की आ गई थी, लेकिन बीच बचाव के चलते मामला शांत करवाया गया। उद्योग मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मेयर के लिए कुर्सी का प्रबंध किया गया। इस सारी गहमागहमी के बीच भाजपा पार्षद राजा हरदीप सिंह व वीरेंद्र आर्य कार्यक्रम छोड़कर वहां से चले गए। भाजपा पार्षद राजा हरदीप सिंह ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री के साथ नगर निगम के मेयर कुर्सी पर बैठ सकते थे, लेकिन वहां पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कब्जा कर लिया। जब इस प्रोटोकॉल के बारे में पूर्व मंत्री को अवगत कराया गया तो प्रकाश चौधरी ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्षद की ओर से पहले उन्हें हारे नकारे शब्द का इस्तेमाल किया गया। राजनीति में उनके अलावा और भी नेता चुनाव हारे हैं, लेकिन खुले मंच पर इस तरह भी भाषा का इस्तेमाल भाजपा पार्षदों को शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें