फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों के बकाया का भुगतान करे सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर संघ द्रंग खंड की बैठक सोमवार को अध्यक्ष बेसर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लंबित मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 2016 में सेवानिवृत्त पेंशनरों का वेतन निर्धारण और देय बकाया का भुगतान लंबे समय से नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सभी पेंशनरों का भुगतान करने के लिए सरकार सभी विभागों को बजट का प्रावधान करे। पेंशनरों के आश्रितों को नौकरी में आरक्षण की सुविधा का प्रावधान किया जाए। भूतपूर्व सैनिकों की भांति वन रैंक वन पेंशन का नियम लागू किया जाए। एलटीसी की सुविधा का प्रावधान कर दो वर्ष के उपरांत एक मास की अलग पेंशन पेंशनरों को दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें