फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में दुकान में घुसा अनियंत्रित मालवाहक वाहन

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में बेकाबू मालवाहक वाहन की टक्कर से टूटा टेलीकॉम विभाग को पोल और तीन दुकानों को
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में पेट्रोल पंप के नजदीक एक मालवाहक वाहन (जीप) अनियंत्रित होकर हाईवे के साथ सटी दुकानों में घुस गया। इससे तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। टेलीकॉम विभाग का खंभा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसा रविवार रात पेश आया है।
विज्ञापन

स्टेशनरी कारोबारी अक्षय सूद, किराना कारोबारी सचिन बंटा और एक अन्य कारोबारी को नुकसान पहुंचा है। कारोबारियों के अनुसार रविवार रात करीब तीन बजे जोगिंद्रनगर शहर से मंडी की ओर जा रहे मालवाहक वाहन की टक्कर से उनकी दुकानों को भारी क्षति पंहुची है। टेलीकाम विभाग का एक खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बेकाबू मालवाहक वाहन जब दुकानों में घुसा तो आसपास के घरों में सोए लोग भी धमाके से उठ गए। इसके बाद लोगों ने वाहन चालक को दबोचा और पुलिस को भी सूचना दी। हादसे में मालवाहक वाहन को भी क्षति पहुंची है जबकि चालक सुरक्षित है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि पुलिस को मामले पर अवगत करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें