फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी में ऊना ने कृष्णा अकादमी बिलासपुर को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
मंडी के पड्डल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पड्डल मैदान में आयोजित पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब ऊना की टीम ने अपने नाम किया है। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ऊना की टीम ने कृष्णा अकादमी बिलासपुर की टीम को 36-32 अंकों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

ऊना की टीम में भारतीय कबड्डी टीम में खेल चुके विशाल भारद्वाज ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम को विजेता बनाया। जैसे ही वह मैदान में उतरे तो देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शकों ने सीटियों से उनका स्वागत कर हौसला बढ़ाया। विशाल भारद्वाज एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया, लेकिन आखिर में ऊना की टीम विजेता बनी। इससे पहले पहला सेमीफाइनल मुकाबला साई बिलासपुर और ऊना की टीम के बीच खेला गया। इसमें ऊना ने साई बिलासपुर को 11 अंकों से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कृष्णा अकादमी बिलासपुर ने कुल्लू की टीम को 11 अंकों से हराया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों साई बिलासपुर, आदर्श अकादमी सुंदरनगर, स्पोर्ट्स क्लब पधर, ऊना, कुल्लू, स्पोर्ट्स क्लब नेरचौक, कृष्णा अकादमी बिलासपुर, हमीरपुर, हिप्र राज्य विद्युत परिषद तथा खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद ने शिरकत की और विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें