फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग सिविल अस्पताल पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। सिविल अस्पताल करसोग में अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंच गई है। एक सप्ताह के बाद मरीजों को निजी लैब में अल्ट्रासाउंड के लिए अपनी जेब ढीली नहीं करनी होगी। मामला सुर्खियों में आने के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन वापस करसोग सिविल अस्पताल पहुंच गई है। अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अब कुछ ही दिनों में मरीजोें का अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिया जाएगा। वर्ष 2016 में रेडियोलॉजिस्ट की सेवानिवृत्ति के बाद ये यह पद खाली चल रहा था। इस कारण अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। सरकार ने अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी है। इसके अतिरिक्त सरकार ने चार और विशेषज्ञों भेजने के भी आदेश जारी किए हैं। इसमें डॉ. कमल दत्ता ने सर्जन के पद पर ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

...
निजी अल्ट्रासाउंड पर खर्च करने पड़ते हैं एक हजार
करसोग सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गर्भवती महिलाओं सहित पथरी के मरीजों को अभी निजी लैब में करीब एक हजार खर्च करके अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त मरीजों को शिमला सहित मंडी जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। अब रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति और अल्ट्रासाउंड मशीन आने से लोगों की दिक्कत दूर होगी।
...
भेजी मशीन
सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा का कहना है कि अल्ट्रासाउंड की मशीन करसोग सिविल अस्पताल में भेज दी है। अगले सप्ताह से अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड होगा। बची औपचारिकताओं को भी जल्द ही पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें