फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर अस्पताल में मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में तीन में से एक चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया है। दो अन्य डॉक्टर के आने के लिए अभी दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस बार सुंदरनगर अस्पताल को जो डॉक्टर मिले हैं, वे सभी विशेषज्ञ हैं। हाल ही में ज्वाइन किए हड्डी रोग के डॉक्टर के आने से सिविल अस्पताल में अब हड्डी रोग के दो डॉक्टर हो गए हैं। इससे हड्डी रोगियों को राहत मिलेगी। सुंदरनगर अस्पताल में काफी लंबे अरसे से अल्ट्रासाउंड सेवाएं नहीं चल पा रही थीं।
सरकार ने इस समस्या को देखते हुए यहां पर एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के भी आदेश जारी किए हैं। सरकार ने सुंदरनगर अस्पताल में सर्जन की नियुक्ति के आदेश भी जारी किए है। करीब चार महीनों से सर्जन का पद खाली चल रहा था। सर्जन की नियुक्ति से छोटे बड़े ऑपरेशन अब सुंदरनगर में ही हो पाएंगे। बेशक इन दोनों डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं मगर अभी इनकी पीजी की पढ़ाई खत्म होने में दो महीने हैं। इसी के बाद ये डॉक्टर ज्वाइन कर पाएंगे।
विज्ञापन

....
अभी भी चार की दरकार
सुंदरनगर में तीन नए डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद अब अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या 16 से बढ़कर 19 हो जाएगी। अस्पताल में डॉक्टरों के स्वीकृत पदों की संख्या 23 है। ऐसे में अभी भी चार और डॉक्टरों की जरूरत है।
.....
सुंदरनगर के सिविल अस्पताल में छह सौ के करीब ओपीडी होती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह मंडी और बिलासपुर जिला का केंद्र बिंदु है। विशेषज्ञ डॉक्टरों को वजह से इन दोनों जिलों के सीमावर्ती इलाकों से लोग इलाज करवाने आते हैं। हालांकि अब नए सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट और हड्डी के डॉक्टरों के मिलने से ओपीडी और बढ़ेगी।
....
सुंदरनगर सिविल अस्पताल को तीन नए डॉक्टर मिले हैं। इसमें एक रेडियोलॉजिस्ट, एक सर्जन और एक हड्डी रोग डॉक्टर शामिल है। सुंदरनगर अस्पताल में 19 डॉक्टर हो जाएंगे।
विज्ञापन

-.डॉ. चमन ठाकुर एसएमओ सिविल अस्पताल सुंदरनगर
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें