फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उद्घाटन से पहले ही उहल-3 ने बनाया बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
33.3 मेगावाट की तीनों टरबाइनें कर रहीं विद्युत इत्पादन
विज्ञापन

प्रतिदिन 3.50 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर की उहल तृतीय पन विद्युत परियोजना ने आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही बिजली उत्पादन में शानदार प्रदर्शन किया है। पानी की कम आवक के बावजूद परियोजना में प्रतिदिन करीब 3.50 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
जनवरी 2025 से 27 नवंबर 2026 तक परियोजना में कुल 655 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है। इसमें अप्रैल से नवंबर 2026 तक उत्पादित 370 मिलियन यूनिट बिजली से सरकार को करीब 324 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। परियोजना के तीनों 33.3 मेगावाट क्षमता वाले यूनिट जनवरी और फरवरी 2025 में चरणबद्ध तरीके से शुरू किए गए थे। पहले वर्ष में 283.640 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ।
विज्ञापन

परियोजना के इलेक्ट्रिकल विंग प्रभारी इंजीनियर सुलेश्वर राणा ने बताया कि पानी की कम आवक के बावजूद परियोजना में निर्बाध बिजली उत्पादन जारी है। इससे हिमाचल सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों को भी बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
परियोजना में पेनस्टॉक ब्लास्ट जैसी गंभीर घटना के बाद बिजली उत्पादन में कई चुनौतियां सामने आई थीं। इंजीनियरों ने दिन-रात मेहनत कर तकनीकी समस्याओं को दूर किया, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। -देवेंद्र सिंह, प्रबंध निदेशक, उहल परियोजना चरण-तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें