फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खंडहर भवन में नशे का सेवन कर रहे दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं की टास्क फोर्स ने पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के लक्ष्मी बाजार में नशे के बढ़ते कारोबार और सेवन के खिलाफ स्थानीय युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को युवाओं की टास्क फोर्स ने एक खंडहर भवन में दबिश देकर नशे के सेवन के संदेह में दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज भी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे लक्ष्मी बाजार के युवाओं को सूचना मिली कि एक खंडहर भवन में कुछ युवक प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और युवाओं की टास्क फोर्स ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ अभियान चला रहे युवाओं की टास्क फोर्स से जुड़े कमल और नरेश गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि नशे के सेवन के संदेह में दो युवकों को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की गई है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें