फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। पुलिस ने 400 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार करसोग पुलिस ने चिंडी के पास नाका लगाया था। इसी दौरान वहां से एक स्विफ्ट कार गुजरी। पुलिस ने कार को चेकिंग के लिए रोका। कार में सवार दोनों युवक पुलिस को संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान डैशबोर्ड में चरस का पैकेट बरामद किया। 400 ग्राम चरस सहित दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया है। चरस के साथ पकड़े गए युवकों की पहचान मोहित निवासी बनोल (करसोग) और सेवा नंद निवासी जमनू (करसोग) के तौर पर हुई है। करसोग पुलिस ने चरस के साथ युवकों को पकड़ने से पहले चुराग में भी एक युवक को चिट्टे सहित दबोचा। चिट्टे की कम मात्रा को देखते हुए पूछताछ के बाद उसे नोटिस देकर रिहा कर दिया गया। उधर, थाना प्रभारी मोहन जोशी ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए दोनों युवकों को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस थाना करसोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें