फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी से कुल्लू के बीच दोतरफा यातायात बहाल

विज्ञापन
मंडी पंडाेह के बीच नौ मील में शुरू हुआ दो तरफा यातायात। संवाद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। मंडी से कुल्लू के बीच फोरलेन पर यातायात अब दोतरफा बहाल कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है। मौसम साफ होते ही एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत तेजी से पूरी कर दी है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरा को देखते हुए एनएचएआई ने विशेष रूप से सड़क की मरम्मत को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

पहले वोल्वो बसें केवल मंडी तक ही चल रही थीं, लेकिन अब यात्री सीधे कुल्लू तक सफर कर सकेंगे। इससे स्थानीय व्यापार, होटल कारोबार और पर्यटन उद्योग को भी बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बहाली से अब जनजीवन सामान्य हो रहा है और त्योहार के मौसम में यह कदम बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
उधर, तीन महीनों की लंबी बरसात और बार-बार बंद होते रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के बहाल होने के बाद रौनक लौट आई है। मौसम साफ होते ही देश-विदेश से सैलानी कुल्लू-मनाली का रुख करने लगे हैं। शनिवार सुबह से ही पर्यटक वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे होटल और टैक्सी व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से आए टैक्सी संचालक रिंकू ने बताया कि तीन महीने बाद वह कुल्लू के लिए सवारी लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बंद होते मार्गों के कारण टैक्सी व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित रहा। वहीं ऑल हिमाचल प्रदेश टैक्सी ऑपरेटर ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन रविंद्र शर्मा ने बताया कि पर्यटकों के आगमन से होटल और टैक्सी ऑपरेटरों के काम में अब तेजी आई है। होटल संचालक राकू वालिया ने कहा कि अब पर्यटकों की आवाजाही धीरे-धीरे होने लगी है। इससे अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें