पंडोह/मंडी। मंडी के पंडोह डैम और आर्ट गैलरी बिद्रावणी के पास शुक्रवार को दो अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुए है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पंडोह डैम के वाटर फाल के नीचे से शव बरामद हुआ। 35-40 उम्र के व्यक्ति का शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है और गले में ओम का टैटू बना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम कर शव 72 घंटे के लिए सुरक्षित कर लिया है। पंडोह चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कोई भी व्यक्ति शव की शिनाख्त जोनल अस्पताल मंडी में कर सकता है।
वहीं, मंडी की आर्ट गैलरी बिद्रावणी क्षेत्र में भी एक शव बरामद हुआ है। शव को पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए रखवा है। डीएसपी हेडक्वार्टर देवराज ने कहा कि दोनों शवों को पहचान के लिए रखा दिया है।