फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सूखा-गीला कचरा इकट्ठा देने पर दो लोगों के काटे चालान

Thu, 26 Jun 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी) लोगों को बार-बार आगाह करने पर भी सुधार न होने पर नगर परिषद नेरचौक ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाया। सफाई पर्यवेक्षक गोपाल शर्मा ने अपनी टीम के साथ गीला-सूखा कचरा इकट्ठा देने पर दो लोगों के 500-500 रुपये के चालान काटे हैं। खुले में कचरा फेंकने पर भी दो लोगों के 500-500 रुपये के चालान काटे। वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक का एक चालान एक हजार रुपये का काटा। नगर परिषद का कड़ा रुख देखकर लोगों में हड़कंप मचा रहा। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। उधर, सफाई पर्यवेक्षक गोपाल शर्मा ने बताया कि लोगों से गीला-सूखा कूड़ा अलग कर देने का आग्रह किया है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें