फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की मौत के सदमें में छोटे भाई ने भी त्यागे प्राण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। ग्राम पंचायत अपर बैहली के निचली बैहली गांव में सोमवार को बड़े भाई की मौत के सदमे से छोटे भाई की भी मौत हो गई है। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार निचली बैहली निवासी कर्म सिंह (45) की सोमवार तड़के हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। इससे परिवार गमगीन हुआ ही था, कि छोटे भाई संदीप कुमार (38) की भी इस सदमे से तबीयत खराब हो गई, जिसे परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़े भाई का गांव के शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन संस्कार होने के थोड़ी ही देर बाद सूचना मिली की छोटे भाई की भी स्वारघाट के पास मौत हो गई है। परिवार में तीन भाइयों में से दो की एक ही दिन मौत होने से परिवार के साथ गांव के लोग भी सदमे में हैं। दोपहर बाद छोटे भाई का भी विधि विधान के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। नाचन जन जागरण समिति के प्रधान दर्शन लाल ने इसे बेहद दुखद बताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। इधर, समाजसेवी सुरेंद्र पाल ने बताया एक ही दिन में क्षेत्र में दो सगे भाइयों की मौत से न केवल परिवार बल्कि ग्रामीण भी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें