फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भर में सादे अंदाज में मनाया गया गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/ सुंदरनगर/जोगिंद्रनर। गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा पड्डल मंडी में गुरु नानक देव जी का 551वां जन्मोत्सव दिवस बेहद सादे अंदाज में मनाया गया। हर वर्ष यह आयोजन मंडी में काफी धूमधाम से मनाया गया, लेकिन इस बार कोरोना नियमों की पालना करते हुए बेहद सादे अंदाल में कार्यक्रम हुए। गुरुद्वारा साहिब में सुबह दस से ढाई बजे तक शब्द कीर्तन दरबार सजाया गया। तो वहीं भोग डालकर लंगर बरताया गया। लेकिन इसमें कोविड नियमों की पालना हुई।
विज्ञापन

वहीं, सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 551वां प्रकाश पर्व सोमवार को सुंदरनगर में सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण यहां के गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लंगर का आयोजन नहीं किया गया। सिख संगत ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गुरुद्वारों में जाकर माथा टेका और अरदास में भाग लिया। भोजपुर बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व पर बेहद सादगी के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करवाया गया। इसकी समाप्ति और अरदास के बाद केवल प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बढ़ते कोरोना मामलों के चलते लंगर का आयोजन नहीं किया गया। इधर, बीएसएल कॉलोनी में भी श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बेहद सादगी के साथ मनाया गया।
उधर, जोगिंद्रनगर में गुरु नानक देव जी की 551वी जयंती सादे तरीके से मनाई गई। इस दौरान सूक्ष्म कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधायक प्रकाश राणा ने गुरु पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु नानक देव जी सिखों के प्रथम गुरु थे। उन्होंने कहा कि वे एक महापुरुष और महान धर्म प्रवर्तक थे, जिन्होंने विश्व से सांसारिक अज्ञानता को दूर कर आध्यात्मिक शक्ति को आत्मसात करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुरु के सद विचारों का अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें