फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अनधिकृत रेहड़ी लगाने पर दो के काटे चालान

Sat, 19 Oct 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के स्कूल बाजार में फहडी़ बाले के खदेड़ते नगर निगम के अ​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम की टीम ने शहर में अनधिकृत रूप से रेहड़ियां लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को स्कूल बाजार में बिना अनुमति रेहड़ियां लगाने के कारण दो लोगों के 500-500 रुपये के चालान किए गए। निगम ने उन्हें चेतावनी दी कि अगली बार ऐसा करने पर उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

करवाचौथ व्रत के मद्देनजर नगर निगम ने इंदिरा मार्केट में सामान बेचने के लिए विशेष स्थान चिन्हित किए हैं, लेकिन कुछ लोग इसके बहाने अन्य जगहों पर अपनी मर्जी से रेहड़ियां लगा रहे हैं। निगम की सख्ती के चलते चौहाटा बाजार शुक्रवार को पूरी तरह खाली रहा, क्योंकि यहां किसी भी प्रकार की रेहड़ी लगाने या बैठने की अनुमति नहीं दी गई।
नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया की मौजूदगी में टीम ने शहर का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान बिना अनुमति के सामान बेचने वाले लोग टीम को देख भागते हुए नजर आए। नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने स्पष्ट किया कि शहर में अनधिकृत रूप से किसी को भी बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। संवादी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें