फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गाड़ी एक, गांव अनेक, सड़कें भी तंग, कैसे लड़ेंगे आग से जंग

Fri, 18 Oct 2024 08:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
संधोल में तंग गलियों में दमकल टीम को आग बुझाना होगा चुनौतीपूर्ण। -संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। त्योहारी सीजन में धर्मपुर उपमंडल में खराब सड़कें और लंबा सफर दमकल विभाग की अग्निपरीक्षा लेगा। अग्निकांड होने की स्थिति में उपमंडल मुख्यालय से गांव तक गाड़ी पहुंचाना और गांवों में पर्याप्त पानी की सुविधा न होना बड़ी चुनौती है। धर्मपुर बाजार सहित पूरे क्षेत्र के लिए दमकल विभाग के पास एक ही गाड़ी है, हालांकि फायरमैन समेत 18 जवान हैं।
विज्ञापन

बेशक स्टाफ पर्याप्त है, लेकिन गाड़ी एक होने से दूसरे स्थान तक पहुंच पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। धर्मपुर के अधीन ही 35 किलोमीटर दूर संधोल आता है। ऐसे में एक साथ दो जगह आग की घटना से निपटना चुनौती से कम नहीं है। धर्मपुर को बेशक दमकल विभाग मिल गया हो लेकिन अभी तक उनके लिए स्थायी भवन का भी प्रबंध नहीं हो सका है।
मौजूदा समय में लोक निर्माण विभाग धर्मपुर के विश्राम गृह की धरातल मंजिल पर दमकल विभाग का कार्यालय चल रहा है। हालांकि दमकल विभाग के कार्यालय के लिए जमीन का चयन कर लिया है, लेकिन औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण अधर में लटका हुआ है। धर्मपुर दमकल विभाग के पास संधोल, मढ़ी, स्योह, सिधपुर, बरोटी, पैहड़, कुम्हारड़ा, मंडप, लौंगणी, सरी, सज्योपिपलू, डरवाड़ और टिहरा इत्यादि क्षेत्र है, जहां पर पहुंचना सबसे बड़ी टेढी खीर है। क्योंकि सड़कें तंग हैं और गांव के हर घर तक गाड़ी भी नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन

ऐसे में गांव के मध्य कोई आग लगने की घटना होती है तो फिर वहां पैदल जाकर पोर्टेबल पंप की मदद और गांव वालों के सहयोग से पानी का प्रबंध कर उस पर काबू पाया जा सका है।

विभाग की लोगों से अपील...एंबुलेंस की तरह दें रास्ता
सफर लंबा और सड़कें खराब होने के कारण दमकल विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में कहीं आगजनी की घटना होती है तो दमकल विभाग की गाड़ी को भी एंबुलेंस 108 की तरह रास्ता दें ताकि वह जल्द घटना वाले स्थान तक पहुंच सकें। मौजूदा समय में कई वाहन चालक सड़कों पर पास नहीं देते हैं। ऐसे में वाहन चालक अपनी जिम्मेदारी समझकर गाड़ी को निकालने में मदद करें।


विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर ही रहता है। मगर दीपावली को देखते हुए और सतर्कता बढ़ा दी है। सभी को आदेश जारी कर दिए हैं कि वे हर पल तैयार रहें। धर्मपुर में सड़कों की हालत ठीक नहीं है। सड़कें तंग है और कई घर तक सड़क सुविधा नहीं है। इससे काफी समस्या आती है। ऐसी स्थिति में पोर्टेबल पंप और गांव में लोगों की सहायता से ही आग पर काबू पाने की कोशिश रहती है।
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह, प्रभारी, दमकल विभाग, धर्मपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें