फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो हादसों में छह वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, एक घायल

Wed, 10 Apr 2024 04:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जंजैहली पुलिस थाना के तहत चियूणी में सड़क से नीचे गिरी जेसीबी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
बालीचौकी/गोहर (मंडी)। सिराज विधानसभा क्षेत्र के तहत मंगलवार को दो सड़क हादसों में एक छह वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत हो गई। बालीचौकी जीरो प्वाइंट पर मंगलवार सुबह कार की टक्कर से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चियूणी में लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन के गिरने से चालक की मौत हुई। दोनों ही मामलों में पुलिस नियमानुसार कार्रवाई अमल पर ला रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार बालीचौकी जीरो प्वाइंट पर मंगलवार सुबह बंजार से औट की तरफ आ रही आल्टो कार ने छह वर्षीय पूर्वी वर्मा पुत्री जय चंद निवासी छतरी को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार चालक ने बच्ची को बचाने के लिए गाड़ी को दूसरी तरफ मोड दिया, लेकिन बच्ची इसकी चपेट में आ गई। इससे अनियंत्रित होकर कार भी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद घायल बच्ची को लोग तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार ले गए, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना मिलते पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।



वहीं, एक अन्य मामले में लोक निर्माण विभाग जंजैहली की जेसीबी मशीन मंगलवार सुबह चियूनी बस स्टॉप के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गई। इससे जेसीबी मशीन चालक रूप सिंह (56) पुत्र हरि सिंह निवासी डड़ोन्न की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जेसीबी में सवार 22 वर्षीय डिंपल कुमार पुत्र दीप कुमार निवासी डड़ोन्न गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग जंजैहली की जेसीबी मशीन चियूनी में कार्य में जुटी थी। इस दौरान ये हादसा हुआ है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।

जंजैहली पुलिस थाना के तहत चियूणी में सड़क से नीचे गिरी जेसीबी। स्त्रोत- जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें